Monday 21 October 2013

भाकपा का सत्याग्रह/गिरफ्तारी ---विजय राजबली माथुर



  भाकपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार आज पूरे प्रदेश में लगभग 15000 लोगों ने सत्याग्रह और गिरफ्तारी आन्दोलनों में हिस्सेदारी की है। सत्याग्रह में भागीदार लोग 10 सूत्रीय मांग पत्र को स्वीकार किये जाने की मांग कर रहे थे। अलग-अलग जिलों में पार्टी के राज्य मंत्रिपरिषद, कार्यकारिणी और राज्य कौंसिल सदस्यों एवं पार्टी के जिला मंत्री के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी गयीं। राज्य की राजधानी लखनऊ में सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद की सदस्या आशा मिश्रा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र राम एवं जिला सचिव मो. खालिक ने किया। मऊ में पार्टी सह सचिव एवं पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में गिरफ्तारी हुई। केन्द्रीय सचिव मंडल के सदस्य अतुल कुमार अंजान भी  विशेष रूप से उपस्थित थे। 

भाकपा ज़िला कार्यालय, कैसरबाग,  लखनऊ  से गगनभेदी नारों के साथ एक वृहद जुलूस हज़रत गंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचा जहाँ वह एक सभा में परिवर्तित हो गया। धरना  सभा को जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ के अलावा संबोधित करने वाले अन्य लोगों में आशा मिश्रा, कान्ति मिश्रा, सुरेन्द्र राम,मधुकर, रामचन्द्र, अकरम, विजय माथुर आदि थे। 

सभा के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने स्वंय को गिरफ्तारी के लिये  प्रस्तुत किया जिस पर प्रशासन ने सभी को गिरफ्तार करने की घोषणा की;बाद में सभी को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।  
भाकपा, ज़िला काउंसिल,  लखनऊ की ओर से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन पर निम्नांकित कामरेड्स ने हस्ताक्षर किए :
1) जिलामंत्री मोहम्मद ख़ालिक़ एवं ओ पी अवस्थी तथा मधुकर। 
2 )उत्तर प्रदेश महिला फेडरेशन की सचिव आशा मिश्रा । 
3)राज्य काउंसिल सदस्य परमानंद दिवेदी। 
4)महिला फेडरेशन की जिलाध्यक्ष कान्ति मिश्रा। 
5)नौजवान सभा के मोहम्मद अकरम। 
6)लखनऊ नगर के संयोजक मण्डल के दीपा पांडे  एनुंदीन, अशोक रावत, महेंद्र रावत, राजपाल यादव, बलवंत लोधी, रामचन्द्र, विजय माथुर, विद्यावाती, मो शरीफ, मो शकील, राम गोपाल शर्मा। 

मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक अन्य ज्ञापन द्वारा लखनऊ नगर की समस्याओं को उठा कर उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। 

भारतीय महिला फेडरेशन,उत्तर प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक अन्य ज्ञापन द्वारा माननीय काशीराम शहरी आवास योजना के अंतर्गत लौलाई (चिनहट)में निर्मित भवनों के निवासियों को विद्युत आपूर्ती सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।  

1 comment:

  1. सराहनीय कार्य
    सार्थक आलेख
    संग्रहणीय पोस्ट
    सादर

    ReplyDelete