Monday 21 April 2014

सुधाकर रेड्डी ने अरविंद केजरीवाल की भी तीखी आलोचना की



कांग्रेस-भाजपा बदनाम हो चुकी है: सुधाकर रेड्डी संवाद सूत्र, तेघड़ा : कांग्रेस और भाजपा बदनाम हो चुकी है। दोनों पार्टी कारपोरेट घरानों की एजेंट है। उक्त बातें भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने तेघड़ा गौशाला के सभागार में आयोजित भाकपा-जदयू की बैठक को संबोधित करते हुएकहीं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां भारत में अपना पैर जमा चुकी है। आने वाले समय में 50 लाख छोटे दुकान बंद हो जाएंगे। उन्होंने मनमोहन सरकार पर जमकर हमला बोला। सुधाकर रेड्डी ने अरविंद केजरीवाल की भी तीखी आलोचना की। वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कांग्रेस से अलग नहीं है। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने नरेंद्र मोदी को हिटलर की संज्ञा दी। वहीं बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाकपा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को जिताने की अपील की। बैठक को जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, भाकपा नेतारामनरेश पांडेय, यूएन मिश्र, जदयू के भोलाकांत झा आदि ने संबोधित किया।
हिंदुस्तान,लखनऊ,21 अप्रैल 2014 :



भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सुधाकर रेड्डी एवं राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अंजान ने भाजपा/कांग्रेस/आ आ पा-अरविंद केजरीवाल तीनों को भारत के संसदीय लोकतन्त्र के लिए घातक माना है और उनकी आलोचना की है। परंतु उत्तर प्रदेश भाकपा के राज्यसचिव द्वारा यह कहना कि आप ने हमारे स्पेस को छीन लिया है निराशाजनक एवं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण से भिन्न है। वस्तुतः उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर समस्त वामपंथ को सम्मिलित रूप से चुनाव लड़ना चाहिए था। जबकि कई स्थानों पर वामपंथी आपस में ही टकरा रहे हैं। केजरीवाल और आ आ पा को कम्युनिस्टों का समर्थन देने का मतलब होगा फासिस्ट तानाशाही की स्थापना में साम्यवादी योगदान। अतः चुनाव व उसके बाद भी बेहद सतर्कता की आवश्यकता होगी।

No comments:

Post a Comment